Thursday 4 February 2016

// // 5 comments

101 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi

101 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi

1 to 10 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:

Quote 1.  

अगर हम न होते तो ग़ज़ल कौन कहता...  
आप के चेहरे को कमल कौन कहता...
यह तो करिश्मा है मोहब्बत का...
वरना पत्थरों को ताजमहल कौन कहता...!!!

Quote 2. 

उसकी मोहब्बत का अभी निशान बाकी है...
नाम होठों पर है, जान अभी बाकी है...
क्या हुआ अगर देख कर मुँह फेर लेता है...
तसल्ली तोह है की चेहरे की पहचान अभी बाकि है...
तलाश कर मेरी कमी को अपने दिल में ऐ ज़ालिम...
दर्द हो तो समझ लेना के मोहब्बत अब भी बाकि है...!!!

Quote 3. 

मुझे भी याद रखना जब लिखो तारिख-ए-वफ़ा,
के मैं ने भी लुटाया है मोहब्बत में सुकून अपना...!!!

Quote 4.

 वह मुझ पर अजीब असर रखता है...
मेरे दिल की तमाम खबर रखता है...
शायद मैं उसे भूल ही जाता मगर...
याद आने के वह सारे हुनर रखता है...!!!

Quote 5. 

मर कर भी उसको देखते रहने के शौक़ में,
आँखें किसी को अपनी, अमानत में दे गए...!!!

Quote 6. 

पूछती है दुनिया ये कहानी मुझ से...
क्यू हसद करती है दरया की रवानी मुझ से...
मैं छोड़ आया उसके हाथों पे अपनी होंटों के निशान...
उसने मांगी थी मोहबत की निशानी मुझ से...!!!

Quote 7.

 इश्क़ वाले आँखों की बात समझ लेते है...
सपनो में मिल जाये तो मुलाकात समझ लेते है...
रोता तो आसमा भी है प्यार के लिए...
पर लोग उसे बरसात समझ लेते है...!!!

Quote 8. 

दिल-ओ-दिमाग़ मुत्तफ़िक़ न हुए पाक-ओ-हिन्द की तरह,
यह मोहब्बत मुझे मसला-ए-कश्मीर लगती है...!!!

Quote 9. 

अभी तो चन्द लफ़्ज़ों में समेटा है तुझे मैं ने,
अभी तो मेरी किताबों में तेरी तफ़्सीर बाक़ी है...!!!

Quote 10. 

जब जब आपसे मिलने की उम्मीद नज़र आई...
मेरे पाँव में ज़ंजीर नज़र आई...
गिर पड़े आंसू आँख से... ;( ;(
और हर एक आंसू में आपकी तस्वीर नज़र आई...!!!

11 to 20 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi: 

 

Quote 11. 

मोहब्बत मुझे थी उसी से सनम...
यादों में उसकी यह दिल तड़पता रहा...
मौत भी मेरी चाहत को रोक न सकी...
कब्र में भी यह दिल धड़कता रहा...!!!

Quote 12. 

तुम्हारी इस अदा का क्या जवाब दूँ...
अपने दोस्त को क्या उपहार दूँ...
कोई अच्छा सा फूल होता तो माली से मंगवाता...
जो खुद गुलाब है उसको क्या गुलाब दूँ...!!!

Quote 13. 

 चाहो तो दिल से हमको मिटता देना...
चाहो तो हमको भुला देना...
पर यह वादा करो की आये जो कभी याद हमारी...
तो रोना नहीं बस मुस्कुरा देना...!!!

Quote 14.

 तू क्या जाने क्या है तन्हाई...
इस टूटे हुए दिल से पूछ क्या है जुदाई...
बेवफाई का इलज़ाम न दे ज़ालिम...
इस वक़्त से पूछ किस वक़्त तेरी याद नहीं आई...!!!

Quote 15. 

युहीं ही सपनो से दिल को लगाया करो...
किसी के ख़्वाबों में आया जाया करो...
जब भी दिल कहे की कोई तुम्हे भी मनाये...
बस हमें याद कर के रूठ जाया करो...!!!

Quote 16. 

 जान है हमे, जान से प्यारी...
जान के लिए छोड़ दूँ दुनिया सारी...
जान के लिए छोड़ दूँ रस्मे सारी...
अब तुमसे क्या छुपाना, तुम ही तो हो जान हमारी...!!!

Quote 17. 

मैंने खुद से एक दुआ मांगी...
दुआ में अपनी मौत मांगी...
खुद ने कहा मौत तो तुझे दे दूँ...
पर उसका क्या जिसने हर दुआ में तेरी जिंदगी मांगी...!!!

Quote 18. 

किस्मत में जिसकी आप, उसे जिंदगी से क्या चाहिए…
धड़कन में जिनकी आप, उसे दुनिया से क्या चाहिए...
हम तो जीते है आप क लिए, वरना इन साँसों से क्या चाहिए...!!!

Quote 19.

 आपकी मुस्कुराहट ने हमें बेहोश कर दिया...
आपकी मुस्कुराहट ने हमें बेहोश कर दिया...
हम होश में आने ही वाले थे...
कि आपने फिर से मुस्कुरा दिया...!!!

Quote 20. 

काश दिल की आवाज़ में इतना असर हो जाए...
हम आपको याद करें और आपको खबर हो जाए...
आज ख़ुदा से इतनी ही दुआ है...
आप जो भी चाहो वो हक़ीक़त हो जाए...!!!

21 to 30 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 21.

पानी को पत्थर न मारो उसे भी कोई पीता है...
जीना है तो मुस्कुरा कर जियो, तुम्हे देखकर कोई और भी जीता है...!!!

Quote 22.

 तरसती नज़रों की प्यास हो तुम…
तड़पते दिल की आस हो तुम…
बुझती ज़िन्दगी की साँस हो तुम...
फिर कैसे न कहूँ कि कुछ खास हो तुम...!!!

Quote 23. 

जाम पे जाम पीने से क्या फायदा...
रात गुज़री तो उत्तर जाएगी...
किसी की आँखों से पीयो खुद की कसम...
उम्र सारी नशे में गुज़र जाएगी...!!!

Quote 24. 

 वह ज़िन्दगी ही क्या जिसमे मोहब्बत नहीं...
वह मोहब्बत ही क्या जिसमे यादें नहीं...
वह यादें क्या जिसमे तुम नहीं...
और वह तुम ही क्या जिसके साथ हम नहीं...!!!

Quote 25. 

बिना दर्द के आंसू बहाये नहीं जाते…
बिना प्यार के रिश्ते निभाए नहीं जाते…
ए-दोस्त एक बात याद रखना...
बिना दिल दिए दिल पाये भी नहीं जाते...!!!

Quote 26.

 दिल के रिश्ते भी अजीब होते है...
दूर रह कर भी करीब होते है...
जो लोग आपको रोज़ देखते है...
वह लोग कितने खुशनसीब होते है...!!!

Quote 27. 

चेहरे पे हसीं छा जाती है...
आँखों मैं सुरूर आ जाता है...
जब तुम मुझे अपना कहते हो...
अपने पे ग़ुरूर आ जाता है...!!!

Quote 28.

 सबने कहा इश्क़ दर्द है...
हमने कहा ये दर्द कबुल है...
सबने कहा इस दर्द के साथ जी नहीं पाओगे...
हमने कहा इस दर्द के साथ मारना कबुल है...!!!

Quote 29. 

 ज़िन्दगी जैसे एक सजा सी हो गए है....
गम के सागर में इस कदर खो गयी है...
तुम आ जाओ वापिस यह गुजारिश है मेरी...
शायद मुझे तुम्हारी आदत सी हो गयी है...!!!

Quote 30. 

 पानी का एक कतरा आँख से गिरा अभी अभी...
क्या तुम ने मुझको याद किया अभी अभी...
तुझ से मिले ज़माना हुआ मगर...
यूँ लगा कोई मुझसे मिल क गया अभी अभी...!!!

31 to 40 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 31. 

 मस्त नज़रों से देख लेना था...
अगर तमन्ना थी आज़माने की...
हम तो बेहोश यूँ ही हो जाते...
क्या ज़रुरत थी मुस्कुराने की...!!!

Quote 32. 

शाम ढली, रात आई...
दिल धड़का फिर तुम्हारी याद आई...
आँखों ने महसूस किया उस हवा को...
जो तुम्हे छू कर हमारे पास आई...!!!

Quote 33. 

 काश तुम मुझे एक ख़त लिख देते...
मुझमे क्या-क्या थी कमी, यह तो बता देते...
तड़पते दिल से मेरे, तुम्हे नफरत क्यों की...
नफरत की ही मुझे कोई वजह तो बता देते...!!!

Quote 34. 

 दिल तोडना हमारी आदत नहीं...
दिल हम किसी का दुखाते नहीं...
भरोसा रखना मेरी वफाओं पे...
दिल में बसा के हम किसी को भूलाते नहीं...!!!

Quote 35. 

बड़ी मुद्दत से चाहा है तुझे...
बड़े दुवाओं से पाया है तुझे...
तुझे भूलने की सोचूं भी तो कैसे...
किस्मत की लकीरों से चुराया है तुझे...!!!

Quote 36. 

चाँद की रातों में सारा जहाँ सोता है...
लेकिन किसी की यादों में कोई बदनसीब रोता है...
खुदा किसी को मोहब्बत पे फ़िदा न करे...
अगर करे तो किसी को जुड़ा न करे...!!!

Quote 37. 

चाहो तो दिल से हमको मिटा देना...
चाहो तो हमको भुला देना...
पर यह वादा करो की आये जो कभी याद हमारी...
तो रोना नहीं बस मुस्कुरा देना…!!!

Quote 38.

एक नज़र तेरी कहर ढाती है...
एक तेरी चाल लहराती है...
दुआ देते हैं हम जब तू आती जाती है...
गिरतें हैं लोग और तू हस्ती जाती है...!!!

Quote 39. 

 आँखों में अरमान दिया करते है...
हम सबकी नींद चुरा लिया करते है...
अब से जब जब आपकी पलके झपकेगी…
समझ लेना तब तब हम आपको याद किया करते है…!!!

Quote 40. 

रात होगी तो चाँद दुहाई देगा...
ख़्वाबों में आपको वह चेहरा दिखाई देगा...
ये मोहब्बत है ज़रा सोच के करना...
एक आंसू भी गिरा तो सुनाई देगा...!!!

41 to 50 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 41. 

खुशबू तेरे प्यार की मुझे महका जाती है...
तेरी हर बात मुझे बहका जाती है...
साँसें तो बहुत देर लेती है आने जाने में...
हर साँस के पहले मुझे तेरी याद आती है...!!!

Quote 42. 

चेहरे पे हसीं छा जाती है...
आँखों मैं सुरूर आ जाता है...
जब तुम मुझे अपना कहते हो...
तो अपने पे ग़ुरूर आ जाता है...!!!

Quote 43. 

 किसी के धड़कते दिल के पीछे कोई बात होती है...
किसी के उदास दिल के पीछे कोई याद होती है...
आपको पता हो या न हो...
आपके ख़ुशी के लिए कहीं रोज़ फरियाद होती है...!!!

Quote 44. 

ज़िन्दगी एक फूल है और मोहब्बत उस का शहद...
प्यार एक दरिया है, और मेहबूब उसकी सरहद...!!!

Quote 45. 

बहुत ही सादा है तू और ज़माना ऐ यार,
खुदा करे तुझे शहर की हवा न लगे...!!!

Quote 46. 

तारे आसमान में ही चमकते है...
बादल इतने दूर हैं फिर भी बरसते है...
हम भी कितने अजीब है तुम दिल में रहते हो...
और हम तुमसे मिलने को तरसते है...!!!

Quote 47. 

 सुना है, वक़्त के साथ हालत बदल जाते हैं...!!!
इंसान बदल जाते हैं... जज़्बात बदल जाते हैं...
पर तुम न बदलोगे, ये ऐतबार करता हूँ...
मैं तुमसे प्यार करता हूँ...
मैं तुमसे प्यार करता हूँ...!!!

Quote 48. 

 दिल को मनाना गर होता आसान...
न करता किसी को यूँ ये परेशान...
तनहा न रहता भरी महफ़िल में...
न होती वह हालत जो हो न सके बयान...!!!

Quote 49. 

 करते नहीं इज़हार...
फिर क्यों करते हो तुम प्यार...?
नज़रों से बातें बहुत हुई...
अब लब से करो इकरार...!!!

Quote 50. 

तपिश सूरज की होती है, जलना ज़मीन को पड़ता है...
क़ुसूर आँखों का होता है, तड़पना दिल को पड़ता है...!!!


Youtube Video:



51 to 60 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 51. 

फिर न हिम्मत हुई सवालों की,
इतना मुख़तस्सिर जवाब मिला...!!!

Quote 52. 

मेरे इश्क़ से मिली है तेरे हुस्न को यह शोहरत,
तेरा ज़िक्र ही कहाँ था मेरी दास्तान से पहले...!!!

Quote 53. 

आसमान से ऊँचा कोई नहीं…
सागर से गहरा कोई नहीं…
यूँ तो मुझको सभी प्यारे है…
पर आपसे प्यारा कोई नहीं…!!!

Quote 54. 

सूरत तेरी दिखा के कहूँगा मैं हशर के रोज़,
आँखों का कुछ गुनाह न, दिल का कसूर था...!!!

Quote 55. 

यूँ मोहब्बत से न हम खानाबदोशों को बुला,
इतने सादा हैं के घर-बार उठा लायें गए...!!!

Quote 56. 

होना तो वही है जो किस्मत में लिखा है,
लेकिन वह मेरे ख्वाब, मेरे ख्वाब, मेरे ख्वाब...!!!

Quote 57. 

 चल रहे हैं ज़माने में रिश्तों के सिलसिले,
तुम भी कुछ ले दे के मुझ से मुहब्बत कर लो...!!!

Quote 58. 

किस्मत से अपनी सबको शिकायत क्यों है...
जो नहीं मिल सकता उसी से मोहब्बत क्यों है...
कितने खड़े है रहो पे...
फिर भी दिल को उसी की चाहत क्यों है...!!!

Quote 59. 

क्या ज़रूरी है के हम हार के जीतें ताबिश,
इश्क़ का खेल बराबर भी तो हो सकता है...!!!

Quote 60. 

बाग में लगता नहीं सेहरा सा घबराता है दिल,
अब कहाँ ले जा कर बैठें ऐसे दीवाने को हम...!!!

61 to 70 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 61. 

 हम को उन से है वफ़ा की उम्मीद,
जो नहीं जानते वफ़ा क्या है...!!!

Quote 62. 

यूँ दूर रहकर दूरियों को बढ़ाया नहीं करते...
अपने दीवानो को सताया नहीं करते...
हर वक़्त बस जिसे तुम्हारा ख्याल हो...
उसे अपनी आवाज़ के लिए तड़पाया नहीं करते...!!!

Quote 63. 

हम खुद से बिछड़ जाएँ अलग बात है लेकिन,
कब रास हमें उस की रफ़ाक़त नहीं आई...!!!

Quote 64. 

खुदा जब हुस्न देता है...
नज़ाकत आए ही जाती है...
कदम चुन चुन कर रखती हो...
फिर भी कमर बलखा ही जाती है...!!!

Quote 65. 

करूँगा क्या जो मोहब्बत में हो गया नाकाम,
मुझे तो और कोई काम भी नहीं आता...!!!

Quote 66. 

 तमाम रहो में बिखरी पड़ी है इस के क़दम,
ज़मी की धुल से वो कितना प्यार करता था...!!!

Quote 67. 

ज़माने से नहीं तो तन्हाई से डरता हूँ...
प्यार से नहीं तो रुस्वाई से डरता हूँ...
मिलने की उमंग बहोत होती है दिल में...
लेकिन मिलने के बाद तेरी जुदाई से डरता हूँ...!!!

Quote 68. 

 फूल खिल जाएँगे तू इस सख्स से कम-कम मिलना,
इसी मौसम में मोहब्बत पे जवाल अत है...!!!

Quote 69. 

 बंद कमरे से निकल कर ढूंढ़ता रहता हूँ मैं,
दिल के रोशनदान से झाँका था कोई अजनबी..!!!

Quote 70. 

हम तेरे दिल में रहेंगे एक याद बनकर...
तेरे लब पे खिलेंगे मुस्कान बनकर...
कभी हमें अपने से जुड़ा न समझना...
हम तेरे साथ चैलेंज आसमान बनकर...!!!

71 to 80 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi: 

 

Quote 71. 

टूट जाता है तो, सुर और भी रो देते हैं,
दिल जिसे कहते हैं, वो साज़ जुदा है सुब से...!!!

Quote 72.

कुछ नशा तो आपकी बात का है...
कुछ नशा तो धीमी बरसात का है...
हमें आप यूँही शराबी न कहिये...
यह दिल पर असर तो आपसे मुलाक़ात का है...!!!

Quote 73. 

तुम तो शेर हो क़तील और वो एक आम सा शख्स,
उस ने चाहा भी तुम्हें और जताया भी नहीं...!!!

Quote 74. 

 पहले उस में एक अदा थी नाज़ था, अंदाज़ था,
रूठना अब्ब तो तेरी आदत में शामिल हो गई है...!!!

Quote 75. 

बंद पिंजरों में परिंदों को देखा है कभी,
ऐसे सिसकते मोहबत के मुजरिम नहीं देखे...!!!

Quote 76. 

 मैं और उस को भूल जाओं, कैसी बातें करते हो
सूरत तो फिर सूरत है, वो नाम भी प्यारा लगता है...!!!

Quote 77. 

पहली मुलाक़ात थी और हम दोनों ही बेबस थे,
वो ज़ुल्फ़ें न संभाल पाई और हम खुद को...!!!

Quote 78. 

 तम्मना से नहीं तन्हाई से डरते हैं...
प्यार से नहीं रुस्वाई से डरते हैं...
मिलने की तो बहुत चाहत है...
पर मिलने क बाद जुदाई से डरते हैं...!!!

Quote 79. 

 दिल से तुम्हे कैसे मिटा दे...
हम तुम्हे कैसे भूला दे...
जी तो चाहता है दुनिया छोड़ दे...
या फिर जुदाई देने वाले इन दुनिया वालो को फोड़ दे...!!!

Quote 80. 

वफ़ा की जंग मत लड़ना, ये बिखर जाती है...
ज़माना जीत जाता है, मोहब्बत हार जाती है...
हमारा तज़किरा छोड़ो, हम ऐसी लोग है जिन को...
ज़माना कुछ नहीं कहता, जुदाई मार जाती है...!!!
 

81 to 90 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 81. 

 उससे ये ज़िद की मुहब्बत की भीक मांगू मैं,
मेरी ये ज़िद के तक़ाज़ा मेरा उसुल नहीं...!!!

Quote 82. 

यह मत पूछो तुम बिन हम क्या क्या खोते रहे...
तुम्हारी यादों में हम रोज़ कितने रोते रहे...
न दिन गुजरे है न रातें...
बस कुछ बेचैन से हम होते रहे...!!!

Quote 83. 

मोहबत के मायने हमसे क्या पूछते हो...
हम इन बातों से अनजान है...
बस एक गुजारिश है के भूल ना जाना हमे...
क्योंकि तुम्हारा प्यार ही हमारी जान है...!!!

Quote 84. 

तुम्हारे प्यार में हमने बहुत चोटें खाए...
जिसका हिसाब न हो सके उतने दर्द पाये...
फिर भी तेरे प्यार की कसम खाके कहता हूँ...
हमारे लब पे तुम्हारे लिए सिर्फ प्यार आये...!!!

Quote 85. 

हम तेरी आरज़ू मैं जीते हैं
ये नहीं है तो ज़िन्दगी नहीं...!!!

Quote 86. 

तुम्हारी लवली आँखों ने हमें ऐसे अटैक किया...
के सबको नेग्लेट करके तुम्हे ही सेलेक्ट किया...!!!

Quote 87. 

 आज क्या पुराने ग़म मुयस्सर आये,
याद तुम अपनी इनायत से बढ़ कर आये...!!!

Quote 88. 

एक किरण भी तो नहीं ग़म की अँधेरी रात में,
कोई जुगनू, कोई आंसू, कोई तारा, कुछ तो हो...!!!

Quote 89. 

आशिक होना था किसी तौर ग़म से,
तुम न होते तो किसी और से बिछड़े होते...!!!

Quote 90. 

 तेरे ग़म के सिवा ज़माने में,
कौन से ग़म का इलाज नहीं...!!!

91 to 101 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 91. 

न ख़ुदा दिल बनता न किसी से प्यार होता...
न किसी की याद आती न किसी का इंतज़ार होता...
दिल दिया है इसे संभल के रखना...
शीशे से बना है पत्थर से दूर रखना...!!!

Quote 92. 

ऐ ग़म-ए-ज़िन्दगी न हो नाराज़,
मुझे को आदत है मुस्कुराने की...!!!

Quote 93. 

ग़मों से उलझ कर मुस्कुराना मेरी फितरत है,
मुझे नाकामियों पर अश्क बहाना नहीं आता...!!!

Quote 94. 

खरीद लूँगा तेरी सारी उदासियाँ,
सिक्के मेरे मिज़ाज के जिस दिन चल गए...!!!

Quote 95. 

अगर वह पूछ लें हम से, तुम्हे किस बात का ग़म है,
तो फिर किस बात का ग़म है, अगर वह पूछ लें हम से...!!!

Quote 96. 

उसे कहो के हम उस के बग़ैर जी लेंगे,
यह ग़म अगरचे ज़्यादा है आदमी के लिए...!!!

Quote 97. 

 बदला वफ़ा का दे गए बड़ी सादगी से हम,
तुम हम सी रूठे जाओ गए और ज़िन्दगी से हम...!!!

Quote 98. 

अब ज़िन्दगी के शेल्फ में ढूंढा करेंगे लोग,
अनजान हुए हम इतने के नायाब हो गए...!!!

Quote 99. 

खुदा करे के सारी उम्र हमें मंज़िल न मिले,
बहुत मुश्किल से मनाया है उसे साथ चलने को...!!!

Quote 100. 

प्यार से प्यारी कोई मज़बूरी नहीं होती,
कमी अपनों की कभी पूरी नहीं होती,
दिलों का जुड़ा होना एक अलग बात है,
नज़रो से दूर होना कोई दूरी नहीं होती...!!!

Quote 101. 

कोई आँखों आँखों से बात कर लेता है…
कोई आँखों आँखों में मुलाकात कर लेता है…
मुश्किल होता है जवाब देना…
जब कोई खामोश रहकर भी सवाल कर लेता है…!!!


Youtube Video:



Note:


आप लोगों को  Love Quotes in Hindi कैसा लगा हमें जरुर Comment करें. अपने दोस्तों को Facebook, Whatsaap, Google+, Twitter, LinkedIn में Share भी करें...!!!




Read More

Tuesday 2 February 2016

// // 1 comment

Passion is Direct Way To Success : जुनून : सफलता का सीधा रास्ता...!!!

Passion is Direct Way To Success

Passion is Direct Way To Success:

आज के Young Generation में यह आम तौर पर यह देखा जाता है कि लोग Success होने का Shortcut ढूंढते है पर ऐसा कोई Shortcut है ही नहीं. अगर ऐसा होता तो आज लोग इतने बेरोजगार नहीं होते, सभी को कहीं न कहीं Success मिल ही जाती. 
                   
                   हम अक्सर सुनते हैं कि, “ Success होने के लिए कोई Shortcut नहीं होता, कड़ी मेहनत ही Success होने का राज़ है.” लेकिन, हमारी मेहनत हमारे Dreams पर निर्धारित करती है. मान लीजिए कि यदि कोई व्यक्ति Mumbai जा कर Film Actor बनना चाहे, तो उसे पहले यह समझना होगा कि देश भर से प्रतिदिन कम से कम Five Thousand लोग Mumbai Station पर Film Actor बनने का सपना ले कर उतरते हैं. उन हजारों में से गिने-चुने लोग ही Success हो पाते हैं. सफलता के भी कई आयाम हैं, कुछ आंशिक रूप से सफल हुए, तो कुछ लोग कुछ समय के लिए ही Success हो पाते हैं. तात्पर्य यह है कि इस क्षेत्र को चुनने पर “Risk Factor” काफी ज्यादा है. क्या आप उन हजारों में खुद को गिने-चुने लोगों में ला सकते हैं, जिनके लिए Success का दरवाजा खुल जाये??? 
                  यदि हाँ, तो आगे बढिए. लेकिन इसके लिए जो चीज चाहिए, वह है – “जुनून” आइये, इसे एक सच्ची कहानी से समझते हैं. इस Motivational Story में यह बतलाया गया है कि अगर कोई व्यक्ति Passion और लगन के साथ किसी काम में लग जाए तो उसे सफलता अवश्य ही मिलती है. यह एक True Story है, जो आपको Success होने की रह दिखलाता है.

Way To Success:

                 कई वर्ष पहले मेरठ में Cloth businessman की एक Family रहती थी. व्यापारी के बेटे को गाने-बजाने का शौकीन था. परिवार वाले चाहते थे कि वह प्रारंभिक Studies के बाद Family Business को संभाल ले. लेकिन, लड़के का मन Business में नहीं लगता था. वह अक्सर सोचता कि यदि ईश्वर ने मुझे सुप्रसिद्ध परिवार में जन्म दिया है, यदि मैं Family के Business में ही लग जाऊं, तो इसमें मेरी अपनी उपलब्धि क्या रही???
                    उसने निश्चय किया कि वह अपने दम पर अपनी पहचान बनायेगा. इसके लिए उसने Singer बनना ही Career चुन लिया. फिर उसने एक सच्चे गुरु की खोज की. कई गुरुओं के पास गया, लेकिन मन नहीं भरा. इस बीच Family को Business को लेकर Delhi जाना पड़ा. यहाँ भी Family का बहुत दबाव था कि लड़का Family Business में आ जाए, पर थक हारकर परिवार वालों ने उस लड़के को 2 Year का Ultimatum Time दिया. यदि इन दो सालों में कुछ नहीं कर पाये, तो Family Business में आना पड़ेगा. लड़का मन गया और एक मजबूत इरादे (Strong Wills) के साथ Mumbai की ओर निकल पड़ा. कई गीतकारों और संगीतकारों के पास गया. सबने कहा, आवाज़ तो अच्छी है पर नई आवाज़ के कारण Risk नहीं ले सकते. हालाँकि संगीतकार राम संपत ने लड़के को कहा, “Straggle (संघर्ष) करते रहो, Success अवश्य मिलेगी.” 
               वह जीवन बिताने और अपनी खर्च निकलने के लिए Hotels, Pub, Bar etc. में गाने लगा. शाम से देर रात तक होटलों में गाता और सुबह होते ही काम की तलाश में निकल पड़ता. तभी उसे पता चला कि संगीतकार राम संपत ने एक नामी Jewellery Company के Advertisement के जिंगल के लिए उस लड़के का नाम Offer किया. जिंगल के लिए पांच हज़ार रूपये मिलेंगे. पर शर्त यह भी थी कि अगर जिंगल पसंद नहीं आया तो एक पैसा नहीं मिलेगा. उस लड़के ने तुरंत हामी भर दी. Company को जिंगल बेहद ही पसंद आया. जब इसे Televisions में Broadcast किया गया, तो लाखों लोगों की Positive response आने लगी. Mumbai के एक फिल्म Producer ने उस लड़के को अपनी Film के गाने के लिए Signed किया. Producer की एक शर्त थी कि जब तक Film Release नहीं हो जाती, वह किसी और Film के लिए नहीं गायेगा. अभी Record चल रही थी, तभी उस लड़के को Superstar Shahrukh Khan की Company Dream Entertainment से Phone आया. Company उसे अपनी आगामी Film “चलते-चलते” के लिए Sign करना चाहती थी. वह Agreement के कारण मजबूर था. वह बेहद उदासीन हो कर बैठ गया और स्वयं को कोसने लगा. कुछ माह बाद, जब उस Producer की Film Release हुई, तो Film Flop हो गई, पर उस लड़के का गया हुआ गाना हर किसी के जुबान पर चढ़ गया. वह गाना था, “अल्ला के बन्दे” और उस लड़के का नाम था Kailash Kher.

Kailash Kher:


Kailash Kher ने एक बार कहा था कि, “जिंदगी आपको सब कुछ दे सकता है जिसकी आप Imagination करते हैं, पर उसकी वह भरपूर कीमत वसूलता है. यदि आप वह कीमत चुकाने को तैयार हैं, तो Success भी आपके कदम चूमने के लिए तैयार है.”

Abraham Lincoln: 


America के पूर्व President Abraham Lincoln ने कहा था, “अगर लगने लगे कि आपका लक्ष्य आपको हासिल नहीं हो पायेगा तो लक्ष्य को न बदलें, बल्कि अपने प्रयासों को बदलें.” Abraham Lincoln के इस ब्रह्मवाक्य का अर्थ है कि, “हमें मंजिल दे सकता है, जरुरत है अपने मन के मजबूत विश्वास की.” 

आप भी जुनून और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते है, लेकिन उसके लिए मेहनत शर्त है.

आपको यह "Way To Success" Post कैसा लगा हमें Comment के माध्यम से जरुर बतलाये...!!!


Read More

Sunday 31 January 2016

// // 3 comments

10 Things Can Change Your Life : 10 बातें जो बदल दे आपकी जिंदगी...!!!

10 Things Can Change Your Life

 1. Importance of Education in Life:

आज व्यक्ति ज्ञान पाने को इच्छुक नज़र आता है. वह ज्ञान को Books में खोजता है, उपाधियों में पता है. Education के पश्चात् वह Doctor, Engineer अथवा Administrative Post पाने की लालसा भी रखता है. लेकिन क्या यही ज्ञान प्राप्ति के उद्देश्य हैं? यदि ज्ञान आपको मनुष्यता की राह पर नहीं लाता तो वह आपको स्वार्थी (Selfish) बना रहा है. वह आपको Self-Oriented Life जीने को प्रेरित कर रहा है. अतः Educated Person बनने के पश्चात् यह ज़रूरी है कि आप सही अर्थों में मनुष्य बनें और मानवता की सेवा का जज़्बा आप में उदित हो.

2. Importance of Time in Life:

Social Behavior का ज्ञान रखने वाला व्यक्ति जब आपके Personality को परखते हैं तो वह यह जानने का प्रयत्न करते हैं कि आप Time को कितना Importance देते हैं अथवा समय की उपयोगिता आपके लिए क्या है? अतः लोगों के साथ समय के पाबंद रहें और कर्म के प्रति निष्ठावान रहें. समय का सदुपयोग करें और निष्क्रिय रहते हुए समय नष्ट न करें. उचित समय पर कार्य आरम्भ करें और कतई भी Careless होकर न करें कि आपको पुनः उस कार्य पर समय व्यतीत करना पड़े.

3. Importance of Challenge in Life:

जिंदगी कि सीधी राहों पर चलना कतई भी मुस्किल नहीं है. लेकिन टेढ़ी-मेढ़ी राहों पर ही आपके Skills और Personality की Real Examination होती है. Social Behavior Person एवम् Experience Person आपको तब ज्यादा परखते है जब आप Challenge को Accept करने की दिशा में अग्रसर होते हैं. अतः यह आपके लिए आवश्यक है कि जब Life में Challenge अथवा अवसर प्राप्त हो, आप उसे दोनों हाथों से थाम लें. स्वयं को जानने का एकमात्र मार्ग यही है कि आप Difficult Situation में से अपने Skill को गुजरने की इजाजत दें.

4. Importance of Judgment in Life:

हमारे Life में ऐसे कई अवसर आते हैं, जब हमें किसी व्यक्ति विशेष के बारे में कोई Judgment करने की आवश्यकता होती है. यह भी हो सकता है कि दो व्यक्तियों के मध्य का वाद-विवाद (Debate) आपको सौंप दिया जाता है. ऐसे में आपका यह Responsibility बनता है कि मध्यस्तर की भूमिका में आप तटस्थ रहें और पूर्वाग्रह के आधार पर कोई भी Judgment न करें. सदैव याद रखें कि लोक व्यहवारी की निर्णय शक्ति में प्रभाव अवश्य ही होना चाहिए. किसी भी बात का फैसला करने से पूर्व सिक्के के दोनों पहलुओं पर विचार करना आवश्यक होता है. निर्णय करते समय इंसानियत का प्रकाश कम न होने दें, यही उत्तम Social Behavior माना जाता है.

5. Importance of Love in Life:

Love... दुनिया का सबसे पावन शब्द है जो वस्तुत “माँ” शब्द के पश्चात् सबसे पवित्र माना जाता है. आपकी ज़िन्दगी में प्रेम के क्या मायने हैं, यह आपका Character साबित करता है, आपके विचार नहीं. यदि आपको किसी से प्रेम है तो आप पाएंगे कि उसके प्रति आप Normal हैं और उसके Mistakes को भी क्षमा कर देते है. उसकी तकलीफ और उसकी आवश्यकता आपको विचलित कर देती है और आपकी Utmost कोशिश रहती है कि उसे तकलीफ न हो और उसकी आवश्यकता की पूर्ति हो जाए. लेकिन प्रेम का भाव Self-Refreshing होता है. सात फेरों या सात वचनों से आप रिश्ता तो पातें हैं लेकिन वह कर्तव्य (Duty) का होता है, जबकि प्रेम किसी बंधन का नाम नहीं है. प्रेम के लिए कोई रिश्ता हो, यह भी आवश्यक नहीं, क्योंकि प्रेम आप एक पालतू जानवर (Dog, Cat, Horse Etc.) से भी कर सकते हैं.

6. Importance of Courage in Life:

Social Behavior को संतुलित बनाए रखने के लिए जब आप अपने Personality को अनुकूल बनाने का प्रयास करते हैं तो आपको यह याद रखना होगा कि व्यक्तित्व की सभी दिशाओं को चमकाया जाए. यदि आप अपने व्यक्तित्व एक भी दिशा को रिक्त छोड़ देते हैं तो वह दिशा आपके Personality की अन्य दिशाओं को भी दूषित कर देगा. बेशक यह Difficult Work है, लेकिन यह याद रखें कि महानता भी Difficult Situation को Solve करने से ही प्राप्त होती है. फिर मानव यदि हिम्मत करे तो वह क्या नहीं प्राप्त कर सकता?

7. Reduce Laziness in Life:

यदि आप आलस्य की गोद में पड़े हैं तो महानता के Horizon की बात जाने ही दें, आप छत पर लगे मकड़े के जाले को भी स्पर्श नहीं कर सकते. आलस्य ऐसा संक्रामक रोग (Infectious Disease) है, जो आपके अन्य Good Qualities को भी खत्म कर देता है. आलस्य आपका सबसे बड़ा शत्रु है. यदि आपने आलस्य से दोस्ती कर ली है तो समझ लें कि आपने पूरी दुनिया से दुश्मनी कर ली. Lazy Person का प्रत्येक गुण एवम् एश्वर्य शीघ्र ही Destroy हो जाता है. आलस्य का कोई भी व्यक्तिगत गुण (Personal Attributes) नहीं है. अतः आलस्य का त्याग करें.

8. Importance of Honesty And Altruism in Life:

आपका दिल कैसा है? Social Behavior आपके दिल में बसी Honesty एवम् सहायता के भाव से प्रभावित होते हैं. उन्हें इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है कि आप धन कुबेर (Rich) हैं या किसी देश के Highest Post पर हैं. यदि ईमानदारी और परोपकारिता (Altruism) आपके दिल में धड़क रही है तो आप दुनिया के सबसे गरीब व्यक्ति होने के पश्चात् भी लोक व्यहवार की दृष्टि से आप Great Person हैं.

9. Importance of Good Character in Life:

आपका Character... अर्थात् जिन आदेशों को लेकर आप जीवित हैं, उन आदेशों के प्रति आपका अटूट समपर्ण ही आपका Character कहलाता है. अतः अपने Character के प्रति Strong रहें और प्रलोभनों के माध्यम से होकर गुजर जाएँ. Social Behavior की कला का प्रथम एवम् अंतिम उद्देश्य भी यही है कि व्यक्ति Advanced एवम् Strong Character का स्वामी बने.

10. Importance of Self-Confidence in Life:

धारा के साथ तो सभी तैर सकते हैं, पर अच्छा तैराक वही होता है जो धारा के विरुद्ध भी तैर सके. साधारण स्थितियों में व्यक्ति अपना Self-Confidence बना कर रखता है, यह अच्छी बात है. लेकिन विपरीत Situations में भी आत्मा को अनुशासित रख पाये, यही Challenging होता है. अक्सर होता यही है कि हमें जहाँ Challenge से गुजरना होता हैं, वहाँ हम पीछे हट जाते हैं. हमें चाहिए कि हम Challenge का सामना पूरे Self-Confidence के साथ करें.

Read More

Thursday 21 January 2016

// // 1 comment

Memory of Childhood in Hindi

Memory of Childhood
आज हम चाहे उम्र के जिस भी पड़ाव में हों, जिस भी मुकाम पर हों, लेकिन कहीं न कहीं हमारे दिल के अन्दर बचपन कि यादें छिपी होती है. हम अपने दोस्तों से यह बात Shear भी करतें हैं कि मैं बचपन में बहुत ही शरारती था और बहुत बदमाशियां किया करता था. हम अपने बचपन में हुई घटनाओं को याद कर के खुश होतें हैं, और मन-ही-मन मुस्कुरातें हैं. तो आइये हम अपनी बचपन की यादों को ताज़ा करतें है: 


बचपन मे 1 रूपये की पतंग के पीछे ; 
2 K.M तक भागते थे ; 
न जाने कितने चोटे लगती थी ; 
वो पतंग भी हमे बहोत दौड़ाती थी ; 
आज पता चलता है ; 
दरअसल वो पतंग नहीं थी ; 
एक Challenge थी ; 
खुशीओं को हांसिल करने के लिए दौड़ना पड़ता है ; 
वो दुकानो पे नहीं मिलती ; 
शायद यही जिंदगी की दौड़ है ...!!! 

जब बचपन था, तो जवानी एक Dream था ; 
जब जवान हुए, तो बचपन एक Dream है...!!! 

जब घर में रहते थे, आज़ादी अच्छी लगती थी ; 
आज आज़ादी है, फिर भी घर जाने की जल्दी रहती है...!!! 

कभी होटल में जाना Pizza, Berger खाना पसंद था ; 
आज घर पर आना और माँ के हाथ का खाना पसंद है...!!!  

School में जिनके साथ झगड़ते थे ; 
आज उनको ही Internet पे तलाशते है...!!!  

ख़ुशी किसमे होतीं है, ये पता अब चला है ; 
बचपन क्या था, इसका एहसास अब हुआ है...!!! 

काश बदल सकते हम ज़िंदगी के कुछ साल ; 
काश जी सकते हम, ज़िंदगी फिर एक बार...!!! 

जब हम अपने शर्ट में हाथ छुपाते थे ; 
और लोगों से कहते फिरते थे ; 
देखो मैंने अपने हाथ जादू से हाथ गायब कर दिए…!!! 
  
जब हमारे पास चार रंगों से लिखने ; 
वाली एक पेन हुआ करती थी और हम ; 
सभी के बटन को एक साथ दबाने ; 
की कोशिश किया करते थे…!!! 

जब हम दरवाज़े के पीछे छुपते थे ; 
ताकि अगर कोई आये तो उसे डरा सके…!!! 

जब आँख बंद कर सोने का नाटक करते थे ; 
ताकि कोई हमें गोद में उठा के बिस्तर तक पहुचा दे…!!! 

सोचा करते थे कि ये चाँद 
हमारी साइकिल के पीछे पीछे 
क्यों चल रहा हैं...!!! 

On/Off वाले Switch को बीच में ; 
अटकाने की कोशिश किया करते थे...!!! 

फल के बीज को इस डर से नहीं खाते थे कि ; 
कहीं हमारे पेट में पेड़ न उग जाए...!!!  

Birthday सिर्फ इसलिए मनाते थे ; 
ताकि ढेर सारे Gift मिले…!!! 

FRIG को धीरे से बंद करके ये जानने 
की कोशिश करते थे कि ; 
इसकी Light कब बंद होती हैं…!!!   

बचपन में सोचते थे कि ; 
हम बड़े क्यों नहीं हो रहे ? 
और अब सोचते हम बड़े क्यों हो गए ???

********** ********** ********** ********** ********** ********** ********** *******
Memory of Childhood

ये दौलत भी ले लो…

ये शोहरत भी ले लो…

भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी...

मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन…

वो कागज़ की कश्ती वो बारिश का पानी…!!!


 

********** ********** ********** ********** ********** ********** ********** ********

बचपन की ये Lines जिन्हे हम दिल से गाते-गुनगुनाते थे ;

और खेल खेलते थे तो याद ताज़ा कर लीजिये ...!!!


********** ********** ********** ********** ********** ********** ********** ********

▶मछली जल की रानी है ;
जीवन उसका पानी है ;
हाथ लगाओ डर जायेगी ;
बाहर निकालो मर जायेगी…!!!
 
**********  


▶ पोशम्पा भाई पोशम्पा ;
सौ रुपये की घडी चुराई ;
अब तो जेल मे जाना पडेगा ;
जेल की रोटी खानी पडेगी ;
जेल का पानी पीना पडेगा ;
थै थैयाप्पा थुशमदारी बाबा खुश…!!!  

**********  


▶ आलू-कचालू बेटा कहाँ गये थे ;
बन्दर की झोपडी मे सो रहे थे ;
बन्दर ने लात मारी रो रहे थे ;
मम्मी ने पैसे दिये हंस रहे थे…!!!  

************  


▶ आज सोमवार है ;
चूहे को बुखार है ;
चूहा गया डाक्टर के पास ;
डाक्टर ने लगायी सुई ;
चूहा बोला उईईईईई…!!!  

**********  


▶ झूठ बोलना पाप है ;
नदी किनारे सांप है ;
काली माई आयेगी ;
तुमको उठा ले जायेगी…!!!  

**********  


▶ चन्दा मामा दूर के ;
पूए पकाये गुड़ के ;
आप खाएं थाली मे ;
मुन्ने को दे प्याली में…!!!  

**********  


▶ तितली उड़ी ;
बस मे चढी ;
सीट ना मिली ;
तो रोने लगी ;
ड्राईवर बोला ;
आजा मेरे पास ;  
तितली बोली  ;
“हट बदमाश”…!!!  

*********


▶ मोटू सेठ ;
पलंग पर लेट ;
गाडी आई फट गया पेट ;
गाड़ी का नम्बर 88 ;
चल मेरी गाड़ी India Gate ;
India Gate से आई आवाज ;
चाचा नेहरु जिंदाबाद…!!!

********


अगर उपर लिखे Lines को पढ़ कर आपको  अपने बचपन के दिनों की याद आई हो तो इस Post में Comment जरुर करें ; और Share भी करें,

इससे आपकी बचपन कि याद भी ताज़ा हो जाएगी!!!


Read More

Wednesday 20 January 2016

// // Leave a Comment

Importance of Simplicity In Life

Importance of Simplicity In Life
आज के इस दौर में जब कोई Person किसी भी जगह पर अगर उसे Success मिल जाती है तो वह अपनी सारी मान-मर्यादा को भूल जाता है और दिखावे कि जिंदगी व्यतीत करने लगता है. यदि आप Success और Reputation के शिखर पर पहुचने के पश्चात भी अपने अन्दर एक Simple Person को जीवित रख सकते हैं तो निश्चय मानें कि आप महानता की दहलीज पर खड़े खड़े होने कि सलाहियत रखते हैं. Success सिर चढ़ कर बोलती है और Success के नशे में चूर होकर व्यक्ति नीति निपुणता को भी भूल जाता है. लेकिन महानता हासिल करने वाले व्यक्ति चाहे सफलता के शीर्ष पर हों, तब भी वह अपनी सादगी और सफलता को नहीं छोड़ते हैं. पूरी दुनिया ऐसे लोगों कि महानता से भरा पड़ा है, जिन्होंने साधारण व्यक्ति कि तरह ही अपना Life Spend किया है. लेकिन असाधारण व्यक्ति सभी स्थितियों में सरल एवम् उदार मन होता है. एक True Story प्रस्तुत है, जिससे आप प्रेरणा (Inspiration) पा सकते हैं कि आपको किस प्रकार की Simple और Success Life जीना चाहिए:
 

Importance of Simplicity In Life:


माना जाता है कि व्यक्ति जितना बड़ा होता है उसका व्यहवार भी उतना ही सरल होता है. कहावत भी है कि “फलों से लदा वृक्ष ही धरती की ओर झुकना जनता है.” Gladston England के Prime Minister थे. उनकी गणना World के Famous Politicians में की जाती है. एक दिन वे घुमने निकले. एक Driver से उनकी भेंट हुई. उसने गाड़ी में लोहा भर रखा था. Gladston ने उसे मिलने वाले किराये आदि के बारे में पूछताछ की. इतने में रास्ते में एक टीला आ गया. घोड़े को गाड़ी खींचने में तकलीफ होने लगी. Gladston ने Driver से पूछा, “अब तुम क्या करोगे?” Driver ने कहा, “और क्या किया जा सकता है. कन्धा लगाना पड़ेगा.” Gladston बोले, “चलो मैं भी कंधा लगता हूँ.” गाड़ी टीले पर चढ़ गई. गाड़ी वाले ने उनका आभार माना. वे अपने रस्ते चले गए. आगे जाने पर Driver से एक आदमी ने कहा, “तुम जानते हो वह आदमी कौन था?” Driver बोला, “नहीं तो, मैं क्या जानूं?” उस आदमी ने कहा, “अरे वे Gladston थे अपने Country के Prime Minister.” Driver आश्चर्यचकित रह गया. ऐसी थी उस राष्ट्र के President की सादगी और सरलता.

आप समझ सकते हैं कि सादगी और सरलता के आभूषण धारण करने से आप अधिक मानवीय और अधिक Respected हो जाते हैं. यदि आप EGO का दामन थाम लेते हैं, तो आपके दामन में छिपे गुण एक-एक करके खत्म होते चले जाएँगे.
  • William Shakespeare के शब्दों पर गौर करें, “सादगी और सरलता वीर हृदयों की शोभा है और EGO का भाव कमज़ोर शरीरों में ही अधिक होता है.”

  • Swami Vivekananda ने भी सादगी और अहंकारिता के मध्य के अंतर को काफी सुन्दरता से रेखांकित किया है – “यदि तुमने EGO को त्याग कर सादगी को अपना लिया है तो किसी भी धर्म पुस्तक की एक पंक्ति भी पढ़े बिना और बिना किसी प्रार्थना गृह में पैर रखे तुम जहाँ भी बैठे हो वहीँ तुम्हे मोक्ष कि प्राप्ति हो जाएगी.”

  • Mahatma Gandhi ने भी इस प्रकार से कर्म के आधार पर व्याख्या कि है- “सरलता और सादगी यह है कि जो हम करतें है वह दुसरे भी कर सकते हैं. यदि हम इसे नहीं मानते तो हम अहंकारी हैं.”

सादगी और सरलता को यदि आप अपने Life में प्रथम स्थान प्रदान करना चाहते हैं तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि इसे आप अपनी आदत ही बना लें. क्योंकि जितने कार्य आदत कि वजह से होते हैं उतने विवेक के कारण नहीं. विवेक का चाबुक स्वार्थी (Selfish) मन आपसे छीन सकता है. लेकिन आदत का समापन भाव कोई भी दुर्गुण नहीं छीन सकता.

आपको यह Post कैसा लगा हमें Comment के माध्यम से जरुर बताएं.


Read More

Saturday 9 January 2016

// // Leave a Comment

Power of Responsibility in Hindi

Power of Responsibility in Hindi
Responsibility एक ऐसा तथ्य है जो किसी भी इन्सान को जीवन में सफल होने की राह दिखलाती है. हर आदमी चाहता है कि लोग उसे पसंद करे. खासकर अपने साथ काम करने वालों और अपने Boss से मिला Encouragement उसे खुशी देता है. इस तरह के प्रोत्साहन पाने के बाद वह दुगुने उत्साह से काम कर पाता है. और अगर बहुत कुछ करने के बाद भी उसे बधाई न मिले तो वह मायुस (Disappointed) हो जाता है. लेकिन हम सभी यह जानते हैं कि किसी भी Situation में सभी लोगों को खुश करना Possible नहीं है. हर हल में कुछ लोग ऐसे होंगे जो Stupid, Uneducated, घमंडी... या अपनी सुविधा के पूर्वाग्रह के मुताबिक जो भी उन्हें ठीक लगेगा समझ सकते है.

Power of Responsibility in Hindi

अगर आपको अपनी Professional Responsibility पूरी करने के लिए ऐसे लोगों से मिलना पड़ता है जिन्हें आप बिल्कुल पसंद नहीं करते तो भी आपको उनसे मिलना पड़ेगा. लेकिन यह कमी आप अपने Personal Project से पूरी कर सकते हैं. खुद से सवाल कीजिए कि Really में आप किस तरह के हैं और किस तरह के लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं? क्या आप किसी खास व्यक्ति से इसलिए मिलते हैं और उस के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, क्योंकि दुसरे उसे पसंद करते हैं और वह काफी Popular है? सोंच-समझकर और अपनी Interest को ध्यान में रखकर ही अपनी Personal Project तैयार करें.

अपने व्यावसायिक (Business) कामकाज के लिए तो आपके लिए पसंद-नापसंद के हिसाब से सब कुछ तय करना मुमकिन नहीं. Professional Responsibilities निभाते समय ध्यान रखें कि आपको सिर्फ अपना काम पूरी Liability के साथ करते जाना है, हो सकता है आप कुछ के नजर में बहुत अच्छे Proved हों, हो सकता है कि आप हमेशा सबको खुश नहीं कर सकते. ऐसे लोगों की तलाश करें, जो आपको बहुत अच्छा समझते है. चूँकि हर आदमी आपको पसंद नहीं कर सकता, इसलिए आप ऐसे लोगों को चुनें, जिनके साथ रहने पर आपका Self-Confidence बढ़ता हो. जो आपको महसूस करवाते हों कि आप में भी कोई खास बात है. क्या आपने कभी Notice किया है कि कुछ लोगों के साथ रहते हुए आप अपने आपको ज्यादा Smart, Intelligent, Attractive और Qualified पाते हैं?

तब आप खासकर अपने आपको ज्यादा डरा हुआ महसूस कर रहे होते हैं, जब आपको लगता है कि कहीं लोग आपकी हकीकत न जान जाएँ यानि जब आप अपने बारे में कुछ छिपा रहे होते है. अपनी किसी खास बात को हम अपनी कमजोरी मान लेते हैं और फिर इसे छुपाने कि कोशिश करने लगते है. हम यह मान करा चलतें हैं कि इस बारे में अगर लोगों को पता चल गया तो वे हमारे बारे में गलत सोंच बना लेंगे. लेकिन तब यह हम यह भूल रहे होते है कि इस तरह हम अपने Self-Confidence को कमजोर कर रहें है. अपनी किसी Specialty को कमजोरी समझ लेना ठीक नहीं है.

Advertisement Agency में काम करने वाले शिखर को आज से Three Month पहले तक लगता था कि उसके अन्दर रचनात्मक (Constitutive) का आभाव है, जो कि इस Profession कि सबसे पहली जरुरत है. उसे लगने लगा था कि वह इस Profession में रह कर कभी Successful नहीं हो सकता. लेकिन Three Month पहले जब उसने नई Company Join की तो यहाँ उसे अपने Creative Director के साथ काम करते हुए महसूस हुआ कि पहले उसकी अपने बारे में जो सोच थी, वह पूरी तरह गलत थी. उसने तीन महीने में ही दो कामयाब Print Campaign Tire किए और जल्दी ही Advertising जगत में एक छोटी सी ही सही लेकिन मजबूत पहचान कायम कर ली. नए Creative Hand ने बिना किसी पूर्वाग्रह के रचनात्मक काम करने का मौका दिया उसने उसे पूरा कर दिखाया. यह इसलिए भी मुमकिन हुआ क्योंकि Boss ने उसे इस के काबिल समझ और उसे Encourage किया. ज्यादातर स्थितियों में आप अपने खोये हुए Self-Confidence को थोड़े जतन से वापस ला सकते हैं.

अतः अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें और जो लोग आपके व्यावहारिक हितों कि पूर्ति करते हैं, उनके प्रति सदैव समर्पित रहें. आप अपने कार्य के द्वारा उन्हें खुश रखें, जो आप में ऐसी संभावना देख रहें हैं आप किसी भी Business अथवा किसी भी क्षेत्र में हों अपनी Responsibility अपने कार्य के माध्यम से कर सकतें हैं.


आपको यह Post कैसा लगा. आप हमें Comment के 

माध्यम से बतलाने की कोशिस जरुर करें.


Read More
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...