Thursday 4 February 2016

// // 5 comments

101 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi

101 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi

1 to 10 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:

Quote 1.  

अगर हम न होते तो ग़ज़ल कौन कहता...  
आप के चेहरे को कमल कौन कहता...
यह तो करिश्मा है मोहब्बत का...
वरना पत्थरों को ताजमहल कौन कहता...!!!

Quote 2. 

उसकी मोहब्बत का अभी निशान बाकी है...
नाम होठों पर है, जान अभी बाकी है...
क्या हुआ अगर देख कर मुँह फेर लेता है...
तसल्ली तोह है की चेहरे की पहचान अभी बाकि है...
तलाश कर मेरी कमी को अपने दिल में ऐ ज़ालिम...
दर्द हो तो समझ लेना के मोहब्बत अब भी बाकि है...!!!

Quote 3. 

मुझे भी याद रखना जब लिखो तारिख-ए-वफ़ा,
के मैं ने भी लुटाया है मोहब्बत में सुकून अपना...!!!

Quote 4.

 वह मुझ पर अजीब असर रखता है...
मेरे दिल की तमाम खबर रखता है...
शायद मैं उसे भूल ही जाता मगर...
याद आने के वह सारे हुनर रखता है...!!!

Quote 5. 

मर कर भी उसको देखते रहने के शौक़ में,
आँखें किसी को अपनी, अमानत में दे गए...!!!

Quote 6. 

पूछती है दुनिया ये कहानी मुझ से...
क्यू हसद करती है दरया की रवानी मुझ से...
मैं छोड़ आया उसके हाथों पे अपनी होंटों के निशान...
उसने मांगी थी मोहबत की निशानी मुझ से...!!!

Quote 7.

 इश्क़ वाले आँखों की बात समझ लेते है...
सपनो में मिल जाये तो मुलाकात समझ लेते है...
रोता तो आसमा भी है प्यार के लिए...
पर लोग उसे बरसात समझ लेते है...!!!

Quote 8. 

दिल-ओ-दिमाग़ मुत्तफ़िक़ न हुए पाक-ओ-हिन्द की तरह,
यह मोहब्बत मुझे मसला-ए-कश्मीर लगती है...!!!

Quote 9. 

अभी तो चन्द लफ़्ज़ों में समेटा है तुझे मैं ने,
अभी तो मेरी किताबों में तेरी तफ़्सीर बाक़ी है...!!!

Quote 10. 

जब जब आपसे मिलने की उम्मीद नज़र आई...
मेरे पाँव में ज़ंजीर नज़र आई...
गिर पड़े आंसू आँख से... ;( ;(
और हर एक आंसू में आपकी तस्वीर नज़र आई...!!!

11 to 20 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi: 

 

Quote 11. 

मोहब्बत मुझे थी उसी से सनम...
यादों में उसकी यह दिल तड़पता रहा...
मौत भी मेरी चाहत को रोक न सकी...
कब्र में भी यह दिल धड़कता रहा...!!!

Quote 12. 

तुम्हारी इस अदा का क्या जवाब दूँ...
अपने दोस्त को क्या उपहार दूँ...
कोई अच्छा सा फूल होता तो माली से मंगवाता...
जो खुद गुलाब है उसको क्या गुलाब दूँ...!!!

Quote 13. 

 चाहो तो दिल से हमको मिटता देना...
चाहो तो हमको भुला देना...
पर यह वादा करो की आये जो कभी याद हमारी...
तो रोना नहीं बस मुस्कुरा देना...!!!

Quote 14.

 तू क्या जाने क्या है तन्हाई...
इस टूटे हुए दिल से पूछ क्या है जुदाई...
बेवफाई का इलज़ाम न दे ज़ालिम...
इस वक़्त से पूछ किस वक़्त तेरी याद नहीं आई...!!!

Quote 15. 

युहीं ही सपनो से दिल को लगाया करो...
किसी के ख़्वाबों में आया जाया करो...
जब भी दिल कहे की कोई तुम्हे भी मनाये...
बस हमें याद कर के रूठ जाया करो...!!!

Quote 16. 

 जान है हमे, जान से प्यारी...
जान के लिए छोड़ दूँ दुनिया सारी...
जान के लिए छोड़ दूँ रस्मे सारी...
अब तुमसे क्या छुपाना, तुम ही तो हो जान हमारी...!!!

Quote 17. 

मैंने खुद से एक दुआ मांगी...
दुआ में अपनी मौत मांगी...
खुद ने कहा मौत तो तुझे दे दूँ...
पर उसका क्या जिसने हर दुआ में तेरी जिंदगी मांगी...!!!

Quote 18. 

किस्मत में जिसकी आप, उसे जिंदगी से क्या चाहिए…
धड़कन में जिनकी आप, उसे दुनिया से क्या चाहिए...
हम तो जीते है आप क लिए, वरना इन साँसों से क्या चाहिए...!!!

Quote 19.

 आपकी मुस्कुराहट ने हमें बेहोश कर दिया...
आपकी मुस्कुराहट ने हमें बेहोश कर दिया...
हम होश में आने ही वाले थे...
कि आपने फिर से मुस्कुरा दिया...!!!

Quote 20. 

काश दिल की आवाज़ में इतना असर हो जाए...
हम आपको याद करें और आपको खबर हो जाए...
आज ख़ुदा से इतनी ही दुआ है...
आप जो भी चाहो वो हक़ीक़त हो जाए...!!!

21 to 30 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 21.

पानी को पत्थर न मारो उसे भी कोई पीता है...
जीना है तो मुस्कुरा कर जियो, तुम्हे देखकर कोई और भी जीता है...!!!

Quote 22.

 तरसती नज़रों की प्यास हो तुम…
तड़पते दिल की आस हो तुम…
बुझती ज़िन्दगी की साँस हो तुम...
फिर कैसे न कहूँ कि कुछ खास हो तुम...!!!

Quote 23. 

जाम पे जाम पीने से क्या फायदा...
रात गुज़री तो उत्तर जाएगी...
किसी की आँखों से पीयो खुद की कसम...
उम्र सारी नशे में गुज़र जाएगी...!!!

Quote 24. 

 वह ज़िन्दगी ही क्या जिसमे मोहब्बत नहीं...
वह मोहब्बत ही क्या जिसमे यादें नहीं...
वह यादें क्या जिसमे तुम नहीं...
और वह तुम ही क्या जिसके साथ हम नहीं...!!!

Quote 25. 

बिना दर्द के आंसू बहाये नहीं जाते…
बिना प्यार के रिश्ते निभाए नहीं जाते…
ए-दोस्त एक बात याद रखना...
बिना दिल दिए दिल पाये भी नहीं जाते...!!!

Quote 26.

 दिल के रिश्ते भी अजीब होते है...
दूर रह कर भी करीब होते है...
जो लोग आपको रोज़ देखते है...
वह लोग कितने खुशनसीब होते है...!!!

Quote 27. 

चेहरे पे हसीं छा जाती है...
आँखों मैं सुरूर आ जाता है...
जब तुम मुझे अपना कहते हो...
अपने पे ग़ुरूर आ जाता है...!!!

Quote 28.

 सबने कहा इश्क़ दर्द है...
हमने कहा ये दर्द कबुल है...
सबने कहा इस दर्द के साथ जी नहीं पाओगे...
हमने कहा इस दर्द के साथ मारना कबुल है...!!!

Quote 29. 

 ज़िन्दगी जैसे एक सजा सी हो गए है....
गम के सागर में इस कदर खो गयी है...
तुम आ जाओ वापिस यह गुजारिश है मेरी...
शायद मुझे तुम्हारी आदत सी हो गयी है...!!!

Quote 30. 

 पानी का एक कतरा आँख से गिरा अभी अभी...
क्या तुम ने मुझको याद किया अभी अभी...
तुझ से मिले ज़माना हुआ मगर...
यूँ लगा कोई मुझसे मिल क गया अभी अभी...!!!

31 to 40 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 31. 

 मस्त नज़रों से देख लेना था...
अगर तमन्ना थी आज़माने की...
हम तो बेहोश यूँ ही हो जाते...
क्या ज़रुरत थी मुस्कुराने की...!!!

Quote 32. 

शाम ढली, रात आई...
दिल धड़का फिर तुम्हारी याद आई...
आँखों ने महसूस किया उस हवा को...
जो तुम्हे छू कर हमारे पास आई...!!!

Quote 33. 

 काश तुम मुझे एक ख़त लिख देते...
मुझमे क्या-क्या थी कमी, यह तो बता देते...
तड़पते दिल से मेरे, तुम्हे नफरत क्यों की...
नफरत की ही मुझे कोई वजह तो बता देते...!!!

Quote 34. 

 दिल तोडना हमारी आदत नहीं...
दिल हम किसी का दुखाते नहीं...
भरोसा रखना मेरी वफाओं पे...
दिल में बसा के हम किसी को भूलाते नहीं...!!!

Quote 35. 

बड़ी मुद्दत से चाहा है तुझे...
बड़े दुवाओं से पाया है तुझे...
तुझे भूलने की सोचूं भी तो कैसे...
किस्मत की लकीरों से चुराया है तुझे...!!!

Quote 36. 

चाँद की रातों में सारा जहाँ सोता है...
लेकिन किसी की यादों में कोई बदनसीब रोता है...
खुदा किसी को मोहब्बत पे फ़िदा न करे...
अगर करे तो किसी को जुड़ा न करे...!!!

Quote 37. 

चाहो तो दिल से हमको मिटा देना...
चाहो तो हमको भुला देना...
पर यह वादा करो की आये जो कभी याद हमारी...
तो रोना नहीं बस मुस्कुरा देना…!!!

Quote 38.

एक नज़र तेरी कहर ढाती है...
एक तेरी चाल लहराती है...
दुआ देते हैं हम जब तू आती जाती है...
गिरतें हैं लोग और तू हस्ती जाती है...!!!

Quote 39. 

 आँखों में अरमान दिया करते है...
हम सबकी नींद चुरा लिया करते है...
अब से जब जब आपकी पलके झपकेगी…
समझ लेना तब तब हम आपको याद किया करते है…!!!

Quote 40. 

रात होगी तो चाँद दुहाई देगा...
ख़्वाबों में आपको वह चेहरा दिखाई देगा...
ये मोहब्बत है ज़रा सोच के करना...
एक आंसू भी गिरा तो सुनाई देगा...!!!

41 to 50 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 41. 

खुशबू तेरे प्यार की मुझे महका जाती है...
तेरी हर बात मुझे बहका जाती है...
साँसें तो बहुत देर लेती है आने जाने में...
हर साँस के पहले मुझे तेरी याद आती है...!!!

Quote 42. 

चेहरे पे हसीं छा जाती है...
आँखों मैं सुरूर आ जाता है...
जब तुम मुझे अपना कहते हो...
तो अपने पे ग़ुरूर आ जाता है...!!!

Quote 43. 

 किसी के धड़कते दिल के पीछे कोई बात होती है...
किसी के उदास दिल के पीछे कोई याद होती है...
आपको पता हो या न हो...
आपके ख़ुशी के लिए कहीं रोज़ फरियाद होती है...!!!

Quote 44. 

ज़िन्दगी एक फूल है और मोहब्बत उस का शहद...
प्यार एक दरिया है, और मेहबूब उसकी सरहद...!!!

Quote 45. 

बहुत ही सादा है तू और ज़माना ऐ यार,
खुदा करे तुझे शहर की हवा न लगे...!!!

Quote 46. 

तारे आसमान में ही चमकते है...
बादल इतने दूर हैं फिर भी बरसते है...
हम भी कितने अजीब है तुम दिल में रहते हो...
और हम तुमसे मिलने को तरसते है...!!!

Quote 47. 

 सुना है, वक़्त के साथ हालत बदल जाते हैं...!!!
इंसान बदल जाते हैं... जज़्बात बदल जाते हैं...
पर तुम न बदलोगे, ये ऐतबार करता हूँ...
मैं तुमसे प्यार करता हूँ...
मैं तुमसे प्यार करता हूँ...!!!

Quote 48. 

 दिल को मनाना गर होता आसान...
न करता किसी को यूँ ये परेशान...
तनहा न रहता भरी महफ़िल में...
न होती वह हालत जो हो न सके बयान...!!!

Quote 49. 

 करते नहीं इज़हार...
फिर क्यों करते हो तुम प्यार...?
नज़रों से बातें बहुत हुई...
अब लब से करो इकरार...!!!

Quote 50. 

तपिश सूरज की होती है, जलना ज़मीन को पड़ता है...
क़ुसूर आँखों का होता है, तड़पना दिल को पड़ता है...!!!


Youtube Video:



51 to 60 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 51. 

फिर न हिम्मत हुई सवालों की,
इतना मुख़तस्सिर जवाब मिला...!!!

Quote 52. 

मेरे इश्क़ से मिली है तेरे हुस्न को यह शोहरत,
तेरा ज़िक्र ही कहाँ था मेरी दास्तान से पहले...!!!

Quote 53. 

आसमान से ऊँचा कोई नहीं…
सागर से गहरा कोई नहीं…
यूँ तो मुझको सभी प्यारे है…
पर आपसे प्यारा कोई नहीं…!!!

Quote 54. 

सूरत तेरी दिखा के कहूँगा मैं हशर के रोज़,
आँखों का कुछ गुनाह न, दिल का कसूर था...!!!

Quote 55. 

यूँ मोहब्बत से न हम खानाबदोशों को बुला,
इतने सादा हैं के घर-बार उठा लायें गए...!!!

Quote 56. 

होना तो वही है जो किस्मत में लिखा है,
लेकिन वह मेरे ख्वाब, मेरे ख्वाब, मेरे ख्वाब...!!!

Quote 57. 

 चल रहे हैं ज़माने में रिश्तों के सिलसिले,
तुम भी कुछ ले दे के मुझ से मुहब्बत कर लो...!!!

Quote 58. 

किस्मत से अपनी सबको शिकायत क्यों है...
जो नहीं मिल सकता उसी से मोहब्बत क्यों है...
कितने खड़े है रहो पे...
फिर भी दिल को उसी की चाहत क्यों है...!!!

Quote 59. 

क्या ज़रूरी है के हम हार के जीतें ताबिश,
इश्क़ का खेल बराबर भी तो हो सकता है...!!!

Quote 60. 

बाग में लगता नहीं सेहरा सा घबराता है दिल,
अब कहाँ ले जा कर बैठें ऐसे दीवाने को हम...!!!

61 to 70 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 61. 

 हम को उन से है वफ़ा की उम्मीद,
जो नहीं जानते वफ़ा क्या है...!!!

Quote 62. 

यूँ दूर रहकर दूरियों को बढ़ाया नहीं करते...
अपने दीवानो को सताया नहीं करते...
हर वक़्त बस जिसे तुम्हारा ख्याल हो...
उसे अपनी आवाज़ के लिए तड़पाया नहीं करते...!!!

Quote 63. 

हम खुद से बिछड़ जाएँ अलग बात है लेकिन,
कब रास हमें उस की रफ़ाक़त नहीं आई...!!!

Quote 64. 

खुदा जब हुस्न देता है...
नज़ाकत आए ही जाती है...
कदम चुन चुन कर रखती हो...
फिर भी कमर बलखा ही जाती है...!!!

Quote 65. 

करूँगा क्या जो मोहब्बत में हो गया नाकाम,
मुझे तो और कोई काम भी नहीं आता...!!!

Quote 66. 

 तमाम रहो में बिखरी पड़ी है इस के क़दम,
ज़मी की धुल से वो कितना प्यार करता था...!!!

Quote 67. 

ज़माने से नहीं तो तन्हाई से डरता हूँ...
प्यार से नहीं तो रुस्वाई से डरता हूँ...
मिलने की उमंग बहोत होती है दिल में...
लेकिन मिलने के बाद तेरी जुदाई से डरता हूँ...!!!

Quote 68. 

 फूल खिल जाएँगे तू इस सख्स से कम-कम मिलना,
इसी मौसम में मोहब्बत पे जवाल अत है...!!!

Quote 69. 

 बंद कमरे से निकल कर ढूंढ़ता रहता हूँ मैं,
दिल के रोशनदान से झाँका था कोई अजनबी..!!!

Quote 70. 

हम तेरे दिल में रहेंगे एक याद बनकर...
तेरे लब पे खिलेंगे मुस्कान बनकर...
कभी हमें अपने से जुड़ा न समझना...
हम तेरे साथ चैलेंज आसमान बनकर...!!!

71 to 80 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi: 

 

Quote 71. 

टूट जाता है तो, सुर और भी रो देते हैं,
दिल जिसे कहते हैं, वो साज़ जुदा है सुब से...!!!

Quote 72.

कुछ नशा तो आपकी बात का है...
कुछ नशा तो धीमी बरसात का है...
हमें आप यूँही शराबी न कहिये...
यह दिल पर असर तो आपसे मुलाक़ात का है...!!!

Quote 73. 

तुम तो शेर हो क़तील और वो एक आम सा शख्स,
उस ने चाहा भी तुम्हें और जताया भी नहीं...!!!

Quote 74. 

 पहले उस में एक अदा थी नाज़ था, अंदाज़ था,
रूठना अब्ब तो तेरी आदत में शामिल हो गई है...!!!

Quote 75. 

बंद पिंजरों में परिंदों को देखा है कभी,
ऐसे सिसकते मोहबत के मुजरिम नहीं देखे...!!!

Quote 76. 

 मैं और उस को भूल जाओं, कैसी बातें करते हो
सूरत तो फिर सूरत है, वो नाम भी प्यारा लगता है...!!!

Quote 77. 

पहली मुलाक़ात थी और हम दोनों ही बेबस थे,
वो ज़ुल्फ़ें न संभाल पाई और हम खुद को...!!!

Quote 78. 

 तम्मना से नहीं तन्हाई से डरते हैं...
प्यार से नहीं रुस्वाई से डरते हैं...
मिलने की तो बहुत चाहत है...
पर मिलने क बाद जुदाई से डरते हैं...!!!

Quote 79. 

 दिल से तुम्हे कैसे मिटा दे...
हम तुम्हे कैसे भूला दे...
जी तो चाहता है दुनिया छोड़ दे...
या फिर जुदाई देने वाले इन दुनिया वालो को फोड़ दे...!!!

Quote 80. 

वफ़ा की जंग मत लड़ना, ये बिखर जाती है...
ज़माना जीत जाता है, मोहब्बत हार जाती है...
हमारा तज़किरा छोड़ो, हम ऐसी लोग है जिन को...
ज़माना कुछ नहीं कहता, जुदाई मार जाती है...!!!
 

81 to 90 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 81. 

 उससे ये ज़िद की मुहब्बत की भीक मांगू मैं,
मेरी ये ज़िद के तक़ाज़ा मेरा उसुल नहीं...!!!

Quote 82. 

यह मत पूछो तुम बिन हम क्या क्या खोते रहे...
तुम्हारी यादों में हम रोज़ कितने रोते रहे...
न दिन गुजरे है न रातें...
बस कुछ बेचैन से हम होते रहे...!!!

Quote 83. 

मोहबत के मायने हमसे क्या पूछते हो...
हम इन बातों से अनजान है...
बस एक गुजारिश है के भूल ना जाना हमे...
क्योंकि तुम्हारा प्यार ही हमारी जान है...!!!

Quote 84. 

तुम्हारे प्यार में हमने बहुत चोटें खाए...
जिसका हिसाब न हो सके उतने दर्द पाये...
फिर भी तेरे प्यार की कसम खाके कहता हूँ...
हमारे लब पे तुम्हारे लिए सिर्फ प्यार आये...!!!

Quote 85. 

हम तेरी आरज़ू मैं जीते हैं
ये नहीं है तो ज़िन्दगी नहीं...!!!

Quote 86. 

तुम्हारी लवली आँखों ने हमें ऐसे अटैक किया...
के सबको नेग्लेट करके तुम्हे ही सेलेक्ट किया...!!!

Quote 87. 

 आज क्या पुराने ग़म मुयस्सर आये,
याद तुम अपनी इनायत से बढ़ कर आये...!!!

Quote 88. 

एक किरण भी तो नहीं ग़म की अँधेरी रात में,
कोई जुगनू, कोई आंसू, कोई तारा, कुछ तो हो...!!!

Quote 89. 

आशिक होना था किसी तौर ग़म से,
तुम न होते तो किसी और से बिछड़े होते...!!!

Quote 90. 

 तेरे ग़म के सिवा ज़माने में,
कौन से ग़म का इलाज नहीं...!!!

91 to 101 Love Quotes, Status and Shayari in Hindi:


Quote 91. 

न ख़ुदा दिल बनता न किसी से प्यार होता...
न किसी की याद आती न किसी का इंतज़ार होता...
दिल दिया है इसे संभल के रखना...
शीशे से बना है पत्थर से दूर रखना...!!!

Quote 92. 

ऐ ग़म-ए-ज़िन्दगी न हो नाराज़,
मुझे को आदत है मुस्कुराने की...!!!

Quote 93. 

ग़मों से उलझ कर मुस्कुराना मेरी फितरत है,
मुझे नाकामियों पर अश्क बहाना नहीं आता...!!!

Quote 94. 

खरीद लूँगा तेरी सारी उदासियाँ,
सिक्के मेरे मिज़ाज के जिस दिन चल गए...!!!

Quote 95. 

अगर वह पूछ लें हम से, तुम्हे किस बात का ग़म है,
तो फिर किस बात का ग़म है, अगर वह पूछ लें हम से...!!!

Quote 96. 

उसे कहो के हम उस के बग़ैर जी लेंगे,
यह ग़म अगरचे ज़्यादा है आदमी के लिए...!!!

Quote 97. 

 बदला वफ़ा का दे गए बड़ी सादगी से हम,
तुम हम सी रूठे जाओ गए और ज़िन्दगी से हम...!!!

Quote 98. 

अब ज़िन्दगी के शेल्फ में ढूंढा करेंगे लोग,
अनजान हुए हम इतने के नायाब हो गए...!!!

Quote 99. 

खुदा करे के सारी उम्र हमें मंज़िल न मिले,
बहुत मुश्किल से मनाया है उसे साथ चलने को...!!!

Quote 100. 

प्यार से प्यारी कोई मज़बूरी नहीं होती,
कमी अपनों की कभी पूरी नहीं होती,
दिलों का जुड़ा होना एक अलग बात है,
नज़रो से दूर होना कोई दूरी नहीं होती...!!!

Quote 101. 

कोई आँखों आँखों से बात कर लेता है…
कोई आँखों आँखों में मुलाकात कर लेता है…
मुश्किल होता है जवाब देना…
जब कोई खामोश रहकर भी सवाल कर लेता है…!!!


Youtube Video:



Note:


आप लोगों को  Love Quotes in Hindi कैसा लगा हमें जरुर Comment करें. अपने दोस्तों को Facebook, Whatsaap, Google+, Twitter, LinkedIn में Share भी करें...!!!




5 comments:

  1. मैं ने जीने का मतलब मुहब्बत में पा लिया...
    जिसको भी गम था उसको अपना लिया.
    आप रो कर भी गम को हल्का न कर सके...
    मैं ने हंसी कि आड़ में हर गम छुपा लिया.

    ReplyDelete
  2. मैं आपके बारे में सिर्फ़ इतना ही कहना चाहूँगी की आपकी लेखन कला काफ़ी उत्कृष्ट है जो कि इस शायरी से झलकती है| आप बस ऐसे ही लिखते रहे और हम यहाँ बार-बार आते रहेंगें|
    धन्यवाद!

    ReplyDelete
  3. कुछ यादे ताजा हो जाती है
    ओर वो याद आ जाते हैं जिनको शायद हम याद भी ना होंगे

    ReplyDelete
  4. Keya kahu yar
    Khane ke liye tune
    Koi labj hi nhi chode

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...