Tuesday 15 March 2016

// // 2 comments

Dr. A. P. J. Abdul Kalam in Hindi

Dr. A. P. J. Abdul Kalam in Hindi

About Dr. A. P. J. Abdul Kalam in Hindi:

जब दुनिया के महान शखसियतों का नाम लिया जाता है तो हम हिन्दुस्तानियों के जुबान पर सबसे पहले जो नाम आता है जिसे दुनिया “Dr. A. P. J. Abdul Kalam” के नाम से जानती है. जिन्होंने आपना नाम महान शखसियतों में अपने महान कार्यों, लगन और मेहनत से जोड़ा है. तो चलिए आज हमलोग भारत के 11th राष्ट्रपति Dr. A. P. J. Abdul Kalam के बारे में कुछ जानते हैं. मैंने Internet और किताबों की मदद से कुछ जानकारी हासिल की है, जो मैं आपके साथ Shear कर रहा हूँ. Dr. A. P. J. Abdul Kalam जैसे अंतरिक्ष विज्ञान के महान वैज्ञानिक के बारे में कुछ जानकारी आप के साथ बाँट कर मुझे बहुत खुशी हो रही है. मैं आशा करता हूँ कि ये जानकारी आपको जीवन में Success (सफ़ल) होने की राह दिखलाएगी.
 

Biograpy of Dr. A. P. J. Abdul Kalam: डॉ. ऐ पी जे अब्दुल कलाम की जीवनी


पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम
जन्म 15th अक्टूबर 1931
रामेश्वरम, रमानाथपुरम जिला, ब्रिटिश राज (मौजूदा तमिलनाडु, भारत)
मृत्यु 27th जुलाई 2015 (उम्र 83)
शिलोंग, मेघालय, भारत
विद्या सेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली
अर्जन मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
पेशा प्रोफेसर, लेखक, वैज्ञानिक एयरोस्पेस इंजीनियर
धर्म इस्लाम
वेबसाइट abdulkalam.com

Life Story of  “Dr. A. P. J. Abdul Kalam” in Hindi:

Abdul Kalam का जन्म 15th October 1931 को धनुषकोडी गाँव (रामेश्वरम, तमिलनाडु) में एक मध्यमवर्ग Muslim Family में हुआ. इनके Father जैनुलाब्दीन न तो ज़्यादा Educated नहीं थे, न ही Richest Man थे. इनके पिता मछुआरों को नाव किराये पर दिया करते थे. Abdul Kalam पुरे परिवार वालों के साथ रहते थे. उनके Family Member का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है, कि Abdul Kalam के स्वयं पाँच भाई एवं पाँच बहन थे और घर में तीन परिवार साथ में रहते थे.  Abdul Kalam के जीवन पर इनके पिता का बहुत प्रभाव रहा. वे भले ही पढ़े-लिखे नहीं थे, लेकिन उनकी लगन और उनके दिए संस्कार अब्दुल कलाम के बहुत काम आए. पाँच वर्ष की अवस्था में रामेश्वरम के पंचायत प्राथमिक विद्यालय में उनका दीक्षा-संस्कार हुआ था. उनके शिक्षक इयादुराई सोलोमन ने उनसे कहा था कि-

"जीवन मे सफलता तथा अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए तीव्र इच्छा, आस्था, अपेक्षा इन तीन शक्तियो को भलीभाँति समझ लेना और उन पर प्रभुत्व स्थापित करना चाहिए."

Abdul Kalam ने अपनी आरंभिक शिक्षा जारी रखने के लिए News Paper वितरित करने का कार्य भी किया. कलाम ने 1958 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. स्नातक होने के बाद उन्होंने हावरक्राफ्ट परियोजना पर काम करने के लिये भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में प्रवेश किया. 1962 में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में आये जहाँ उन्होंने सफलतापूर्वक कई उपग्रह प्रक्षेपण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभाई. परियोजना निदेशक के रूप में भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी 3 के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे जुलाई 1982 में रोहिणी उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था.

पुरस्कार एवं सम्मान:

Dr. A. P. J. Abdul Kalam के 79th Birthday को United State के द्वारा World Student Day के रूप में मनाया गया था. इसके आलावा उन्हें लगभग 40 University के द्वारा "मानद डॉक्टरेट" की उपाधियाँ प्रदान की गयी थीं. भारत सरकार (Govt. of India) के द्वारा उन्हें 1981 में "पद्म भूषण" और 1990 में "पद्म विभूषण" का सम्मान प्रदान किया गया, जो उनके द्वारा ISRO और DRDO में कार्यों के दौरान वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिये तथा भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य हेतु प्रदान किया गया था.
1997 में Dr. A. P. J. Abdul Kalam साहब को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" प्रदान किया गया. जो उनके वैज्ञानिक अनुसंधानों और भारत में तकनीकी के विकास में अभूतपूर्व योगदान हेतु दिया गया था.
वर्ष 2005 में Switzerland की Govt. ने Dr. A. P. J. Abdul Kalam के Switzerland आगमन के उपलक्ष्य में 26th May को "विज्ञान दिवस" घोषित किया. नेशनल स्पेस सोशायटी ने वर्ष 2013 में उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान सम्बंधित परियोजनाओं के कुशल संचलन और प्रबंधन के लिये "वॉन ब्राउन अवार्ड" से पुरस्कृत किया.


सम्मान का वर्ष
सम्मान/पुरस्कार का नाम
प्रदाता संस्था
1981 पद्म भूषण भारत सरकार
1990 पद्म विभूषण भारत सरकार
1994 विशिष्ट शोधार्थी इंस्टीट्यूट ऑफ़ डायरेक्टर्स (INDIA)
1997 भारत रत्न भारत सरकार
1997 इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
1998 वीर सावरकर पुरस्कार भारत सरकार
2000 रामानुजन पुरस्कार अल्वार्स शोध संस्थान, चेन्नई
2007 डॉक्टर ऑफ साइन्स की मानद उपाधि वूल्वरहैंप्टन विश्वविद्यालय, United Kingdom
2007 किंग चार्ल्स II मेडल रॉयल सोसायटी, United Kingdom
2007 डॉक्टर ऑफ साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी की मानद उपाधि कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय
2008 डॉक्टर ऑफ साइन्स (मानद उपाधि) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़
2008 डॉक्टर ऑफ इन्जीनियरिंग (मानद उपाधि) नानयांग टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय, सिंगापुर
2009 वॉन कार्मन विंग्स अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, (U.S.A.)
2009 हूवर मेडल A.S.M.I. फाउण्डेशन, (U.S.A.)
2009 मानद डॉक्टरेट ऑकलैंड विश्वविद्यालय
2010 डॉक्टर ऑफ इन्जीनियरिंग यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाटरलू
2011 आइ॰ई॰ई॰ई॰ मानद सदस्यता I.E.E.E
2012 डॉक्टर ऑफ़ लॉज़ (मानद उपाधि) साइमन फ़्रेज़र विश्वविद्यालय
2014 डॉक्टर ऑफ़ साइन्स एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम

Top 10 Quotes of A. P. J. Abdul Kalam in Hindi: ऐ पी जे अब्दुल कलाम के 10 सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन

Quote 1.
महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 2.
भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं. इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 3.
यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 4.
क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है ?
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 5.
मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 6.
इंतज़ार करने वालो को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 7.
एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक Library (पुस्तकालय) के बराबर होता है.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 8.
कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 9.
शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 10.
भारत में हम बस मौत, बीमारी , आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
 

Note:

आपको Dr. A. P. J. Abdul Kalam Quotes और Life Story of Dr. A. P. J. Abdul Kalam कैसा लगा. हमें जरुर लिखें और अपने दोस्तों को Whatsaap और Facebook पर Shear करे.
इस Post में कहीं भी कोई गलती नज़र आए तो हमें जरुर बतलाएँ. उसे ठीक करने की पूरी कोशिस कि जाएगी.

2 comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...