Showing posts with label Hindi Life Quotes. Show all posts
Showing posts with label Hindi Life Quotes. Show all posts

Tuesday 26 April 2016

// // 7 comments

Money Quotes in Hindi: मैं पैसा हूँ

Money Quotes in Hindi
आज के इस दौर में दुनियाँ में जितने भी बड़े Problem है उन में से सबसे बड़ा Problem है- पैसा...!!!
एक बहुत ज्यादा मशहूर कहावत है- न बाप बड़ा न भईया सबसे बड़ा रुपैया.
आज पैसे से लोगों को इतनी ज्यादा मोहब्बत है कि लोग पैसे के लिए अपने माँ-बाप को भूल जाते हैं. वो भूल जाते हैं कि जब वो छोटा था तो उसके माँ-बाप ने उसकी कितनी सेवा की. लेकिन आज जब माँ-बाप बूढ़े हो जाते हैं तो लोग उन्हें किसी वृद्ध आश्रम में भेज देते हैं और उन्हें बिल्कुल भूल जाते हैं. अगर ऐसा नहीं भी हुआ थोड़ी सी मोहब्बत अगर अपने माँ-बाप से हो तो उन्हें घर के किसी कोने में एक Room दे देते हैं, लेकिन कभी ये पूछते भी नहीं हैं कि खाना खाए की नहीं, दवा लिए की नहीं. बस अपने काम से काम रखते हैं. लेकिन ये बिल्कुल गलत है. अगर आज आप अपने बूढ़े माँ-बाप की सेवा नहीं कर रहे हैं तो कल जब आप बूढ़े हो जाएँगे तो आपके बच्चे भी आप के साथ ऐसा ही व्यहवार करेंगे जैसा आप ने अपने माँ-बाप के साथ किया है.

पैसा तो हाथ की मैल है. इसलिए आप पैसे के लिए अपने रिश्तेदार, भाई, बहन, माँ-बाप से मेलजोल न तोड़े. आप जब तक जिन्दा हैं तब तक ही पैसा आपके साथ होगा, लेकिन मरने के बाद वही चीज आपके साथ होगा जो आपने अपनी जिंदगी में अच्छे काम किए हैं, किसी बेसहारा का सहारा बने, किसी गरीब की मदद की. आप अपने माँ-बाप की सेवा करें पुरे मन और दिल से करें. शायद उपर वाला आपके इसी काम की वजह से आप को स्वर्ग में जगह दे दे. 

आज मैं आप लोगों को पैसा क्या है ??? इसकी  हकीकत बतलाता हूँ. इसे पुरे ध्यान से पढ़े और अपनी जिंदगी में इस का इस्तेमाल सही ढंग से करें.

Top 10 Money Quotes in Hindi

Quotes 1. 

मैं पैसा हूँ: मैं कुछ भी नहीं हूँ मगर मैं निर्धारित करता हूँ कि लोग आपको कितनी इज्जत देते है.
Money Quotes in Hindi

Quotes 2.

मैं पैसा हूँ: मुझे आप मरने के बाद ऊपर नहीं ले जा सकते मगर जीते जी मैं आपको बहुत ऊपर ले जा सकता हूँ.

Money Quotes in Hindi

Quotes 3.

मैं पैसा हूँ: मैं भगवान् नहीं मगर लोग मुझे भगवान् से कम नहीं मानते.

Money Quotes in Hindi

Quotes 4.

मैं पैसा हूँ: मैं नमक की तरह हूँ जो जरुरी तो है मगर जरुरत से ज्यादा हो तो जिंदगी का स्वाद बिगाड़ देता है.

Money Quotes in Hindi

Quotes 5.

मैं पैसा हूँ: इतिहास में कई ऐसे उदाहरण मिल जाएंगे जिनके पास मैं बेसुमार था मगर फिर भी वो मरे और रोने वाला कोई नहीं था.

Money Quotes in Hindi

Quotes 6.

मैं पैसा हूँ: मुझे पसंद करो सिर्फ इस हद तक की लोग आपको नापसन्द न करने लगे.
Money Quotes in Hindi

Quotes 7.

मैं पैसा हूँ: मैं सारे फसाद की जड़ हूँ मगर फिर भी न जाने क्यों सब मेरे पीछे इतना पागल हैं.

Money Quotes in Hindi

Quotes 8.

मैं पैसा हूँ: मैं बोलता नहीं मगर सबकी बोलती बंद करवा सकता हूँ.
Money Quotes in Hindi

Quotes 9.

मैं पैसा हूँ: मैं आपके पास हूँ तो आपका हूँ, आपके पास नहीं हूँ तो आपका नहीं हूँ, मगर मैं आपके पास हूँ तो सब आपके हैं. 

Money Quotes in Hindi

Quotes 10.

मैं पैसा हूँ: इन्सान कहता है अगर पैसा हो तो मैं कुछ कर के दिखाऊँ और मैं कहता हूँ कि तू कुछ कर के दिखा तो मैं आऊँ.
Money Quotes in Hindi

Youtube Video:



Note:


आप लोगों को  Money Quotes in Hindi कैसा लगा हमें जरुर Comment करें. अपने दोस्तों को Facebook, Whatsaap, Google+, Twitter, LinkedIn में Share भी करें. अपने दोस्तों को अच्छी बातें सिखने में मदद करें...!!!

Read More

Tuesday 15 March 2016

// // 2 comments

Dr. A. P. J. Abdul Kalam in Hindi

Dr. A. P. J. Abdul Kalam in Hindi

About Dr. A. P. J. Abdul Kalam in Hindi:

जब दुनिया के महान शखसियतों का नाम लिया जाता है तो हम हिन्दुस्तानियों के जुबान पर सबसे पहले जो नाम आता है जिसे दुनिया “Dr. A. P. J. Abdul Kalam” के नाम से जानती है. जिन्होंने आपना नाम महान शखसियतों में अपने महान कार्यों, लगन और मेहनत से जोड़ा है. तो चलिए आज हमलोग भारत के 11th राष्ट्रपति Dr. A. P. J. Abdul Kalam के बारे में कुछ जानते हैं. मैंने Internet और किताबों की मदद से कुछ जानकारी हासिल की है, जो मैं आपके साथ Shear कर रहा हूँ. Dr. A. P. J. Abdul Kalam जैसे अंतरिक्ष विज्ञान के महान वैज्ञानिक के बारे में कुछ जानकारी आप के साथ बाँट कर मुझे बहुत खुशी हो रही है. मैं आशा करता हूँ कि ये जानकारी आपको जीवन में Success (सफ़ल) होने की राह दिखलाएगी.
 

Biograpy of Dr. A. P. J. Abdul Kalam: डॉ. ऐ पी जे अब्दुल कलाम की जीवनी


पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम
जन्म 15th अक्टूबर 1931
रामेश्वरम, रमानाथपुरम जिला, ब्रिटिश राज (मौजूदा तमिलनाडु, भारत)
मृत्यु 27th जुलाई 2015 (उम्र 83)
शिलोंग, मेघालय, भारत
विद्या सेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली
अर्जन मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
पेशा प्रोफेसर, लेखक, वैज्ञानिक एयरोस्पेस इंजीनियर
धर्म इस्लाम
वेबसाइट abdulkalam.com

Life Story of  “Dr. A. P. J. Abdul Kalam” in Hindi:

Abdul Kalam का जन्म 15th October 1931 को धनुषकोडी गाँव (रामेश्वरम, तमिलनाडु) में एक मध्यमवर्ग Muslim Family में हुआ. इनके Father जैनुलाब्दीन न तो ज़्यादा Educated नहीं थे, न ही Richest Man थे. इनके पिता मछुआरों को नाव किराये पर दिया करते थे. Abdul Kalam पुरे परिवार वालों के साथ रहते थे. उनके Family Member का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है, कि Abdul Kalam के स्वयं पाँच भाई एवं पाँच बहन थे और घर में तीन परिवार साथ में रहते थे.  Abdul Kalam के जीवन पर इनके पिता का बहुत प्रभाव रहा. वे भले ही पढ़े-लिखे नहीं थे, लेकिन उनकी लगन और उनके दिए संस्कार अब्दुल कलाम के बहुत काम आए. पाँच वर्ष की अवस्था में रामेश्वरम के पंचायत प्राथमिक विद्यालय में उनका दीक्षा-संस्कार हुआ था. उनके शिक्षक इयादुराई सोलोमन ने उनसे कहा था कि-

"जीवन मे सफलता तथा अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए तीव्र इच्छा, आस्था, अपेक्षा इन तीन शक्तियो को भलीभाँति समझ लेना और उन पर प्रभुत्व स्थापित करना चाहिए."

Abdul Kalam ने अपनी आरंभिक शिक्षा जारी रखने के लिए News Paper वितरित करने का कार्य भी किया. कलाम ने 1958 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. स्नातक होने के बाद उन्होंने हावरक्राफ्ट परियोजना पर काम करने के लिये भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में प्रवेश किया. 1962 में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में आये जहाँ उन्होंने सफलतापूर्वक कई उपग्रह प्रक्षेपण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभाई. परियोजना निदेशक के रूप में भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी 3 के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे जुलाई 1982 में रोहिणी उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था.

पुरस्कार एवं सम्मान:

Dr. A. P. J. Abdul Kalam के 79th Birthday को United State के द्वारा World Student Day के रूप में मनाया गया था. इसके आलावा उन्हें लगभग 40 University के द्वारा "मानद डॉक्टरेट" की उपाधियाँ प्रदान की गयी थीं. भारत सरकार (Govt. of India) के द्वारा उन्हें 1981 में "पद्म भूषण" और 1990 में "पद्म विभूषण" का सम्मान प्रदान किया गया, जो उनके द्वारा ISRO और DRDO में कार्यों के दौरान वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिये तथा भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य हेतु प्रदान किया गया था.
1997 में Dr. A. P. J. Abdul Kalam साहब को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" प्रदान किया गया. जो उनके वैज्ञानिक अनुसंधानों और भारत में तकनीकी के विकास में अभूतपूर्व योगदान हेतु दिया गया था.
वर्ष 2005 में Switzerland की Govt. ने Dr. A. P. J. Abdul Kalam के Switzerland आगमन के उपलक्ष्य में 26th May को "विज्ञान दिवस" घोषित किया. नेशनल स्पेस सोशायटी ने वर्ष 2013 में उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान सम्बंधित परियोजनाओं के कुशल संचलन और प्रबंधन के लिये "वॉन ब्राउन अवार्ड" से पुरस्कृत किया.


सम्मान का वर्ष
सम्मान/पुरस्कार का नाम
प्रदाता संस्था
1981 पद्म भूषण भारत सरकार
1990 पद्म विभूषण भारत सरकार
1994 विशिष्ट शोधार्थी इंस्टीट्यूट ऑफ़ डायरेक्टर्स (INDIA)
1997 भारत रत्न भारत सरकार
1997 इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
1998 वीर सावरकर पुरस्कार भारत सरकार
2000 रामानुजन पुरस्कार अल्वार्स शोध संस्थान, चेन्नई
2007 डॉक्टर ऑफ साइन्स की मानद उपाधि वूल्वरहैंप्टन विश्वविद्यालय, United Kingdom
2007 किंग चार्ल्स II मेडल रॉयल सोसायटी, United Kingdom
2007 डॉक्टर ऑफ साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी की मानद उपाधि कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय
2008 डॉक्टर ऑफ साइन्स (मानद उपाधि) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़
2008 डॉक्टर ऑफ इन्जीनियरिंग (मानद उपाधि) नानयांग टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय, सिंगापुर
2009 वॉन कार्मन विंग्स अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, (U.S.A.)
2009 हूवर मेडल A.S.M.I. फाउण्डेशन, (U.S.A.)
2009 मानद डॉक्टरेट ऑकलैंड विश्वविद्यालय
2010 डॉक्टर ऑफ इन्जीनियरिंग यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाटरलू
2011 आइ॰ई॰ई॰ई॰ मानद सदस्यता I.E.E.E
2012 डॉक्टर ऑफ़ लॉज़ (मानद उपाधि) साइमन फ़्रेज़र विश्वविद्यालय
2014 डॉक्टर ऑफ़ साइन्स एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम

Top 10 Quotes of A. P. J. Abdul Kalam in Hindi: ऐ पी जे अब्दुल कलाम के 10 सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन

Quote 1.
महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 2.
भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं. इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 3.
यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 4.
क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है ?
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 5.
मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 6.
इंतज़ार करने वालो को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 7.
एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक Library (पुस्तकालय) के बराबर होता है.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 8.
कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 9.
शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
Quote 10.
भारत में हम बस मौत, बीमारी , आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं.
Dr. A. P. J. Abdul Kalam
 

Note:

आपको Dr. A. P. J. Abdul Kalam Quotes और Life Story of Dr. A. P. J. Abdul Kalam कैसा लगा. हमें जरुर लिखें और अपने दोस्तों को Whatsaap और Facebook पर Shear करे.
इस Post में कहीं भी कोई गलती नज़र आए तो हमें जरुर बतलाएँ. उसे ठीक करने की पूरी कोशिस कि जाएगी.
Read More

Wednesday 10 February 2016

// // 2 comments

Abraham Lincoln Quotes in Hindi "अब्राहम लिंकन के अनमोल वचन"

Abraham Lincoln Quotes in Hindi "अब्राहम लिंकन के अनमोल वचन"
विश्व प्रसिद्ध नेता और अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के जीवन से जुड़े अनमोल वचन प्रसारित किया जा रहा है. इन अच्छी बातों को सीखें और अपने जीवन में इसका उपयोग करें. ये अच्छी बातें आपको जीवन में Success होने का रास्ता दिखा सकती है...!!! 

Abraham Lincoln Biography: अब्राहम लिंकन की जीवनी: 

Abraham Lincoln was 16th President of the United States of America. 

पूरा नाम:                    Abraham Thomas Lincoln. 

जन्म:                         February 12, 1809, 

जन्म स्थान:             Hodgenville, Kentucky, United States 

पिता:                         Thomas Lincoln. 

माता:                        Nancy 

ऊंचाई:                      6 Ft. 4 Inch

विवाह:                      Merry Tide के साथ (1842 ई. में) 

बच्चे:                       William Wallace Lincoln, Robert Todd Lincoln,

                                Tad Lincoln, Edward Baker Lincoln. 


Abraham Lincoln Quotes: अब्राहम लिंकन के अनमोल वचन: 

Quote 1. 

हमेशा ध्यान में रखिये की आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्त्वपूर्ण है.
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 2.

यदि आप एक बार अपने साथी नागरिकों का भरोसा तोड़ दें , तो आप फिर कभी उनका सत्कार और सम्मान नहीं पा सकेंगे. 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 3. 

अगर शांती चाहते हैं तो लोकप्रियता से बचिए . 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 4. 

मित्र वो है जिसके शत्रु वही हैं जो आपके शत्रु हैं . 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 5. 

अगर कुत्ते की पूँछ को पैर कहें , तो कुत्ते के कितने पैर हुए ? चार . पूछ को पैर कहने से वो पैर नहीं हो जाती .
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 6. 

औरत ही एक मात्र प्राणी है जिससे मैं ये जानते हुए भी की वो मुझे चोट नहीं पहुंचाएगी , डरता हूँ . 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 7. 

साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं : यही वजह है कि भगवान ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते हैं. 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 8. 

तुम जो भी हो, नेक बनो. 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 9. 

मैं जो भी हूँ , या होने की आशा करता हूँ , उसका श्रेय मेरी माँ को जाता है . 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 10. 

क्या शत्रुओं को अपना मित्र बनाकर मैं उन्हें नष्ट नहीं कर रहा ? 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 11. 

साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं : यही वजह है कि ईश्वर ऐसे ही बहुत से लोगों का सृजन करते हैं. 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 12. 

किसी वृक्ष को काटने के लिए आप मुझे छ: घंटे दीजिये और मैं पहले चार घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाऊंगा . 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 13. 

निश्चित कर लो कि तुम्हारे पैर सही जगह पर पड़े हैं तब सीधे खड़े हो. 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 14. 

मैं एक धीमी गति से चलता ज़रूर हूँ, लेकिन कभी वापस नहीं चलता. 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 15. 

हमेशा ध्यान में रखिये कि आपके द्वारा सफल होने का लिया गया संकल्प किसी भी अन्य संकल्प से ज्यादा महत्त्वपूर्ण है. 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 16. 

प्रजातंत्र जनता का, जनता के द्वारा, और जनता के लिए चुनी गयी सरकार है. 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 17. 

यदि शांति चाहते हो तो लोकप्रिय होने से बचो. 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 18. 

जब मैं अच्छा करता हूँ, मुझे अच्छा लगता है. जब मैं बुरा करता हूँ, तो मुझे बुरा लगता है. यही मेरा धर्म है. 
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन
Read More
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...